गौर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार:एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई

4
Advertisement

बस्ती, उत्तर प्रदेश। गौर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम समर पटेल और विकास चौहान हैं। थाना गौर क्षेत्र के मूल निवासी समर पटेल और विकास चौहान को परासडीह हलुआ क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। इस कार्रवाई को SHO गौर संतोष कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई देवेंद्र सिंह, धीरज यादव, प्रद्युम्न चौबे और सोनू यादव शामिल थे।
Advertisement