बस्ती में घर से 25 लाख की चोरी:छत की ग्रिल काटकर घुसे, CCTV की डीवीआर भी ले गए, परिवार लखनऊ में था

3
Advertisement

बस्ती के इंद्रा नगर वार्ड में एक बंद मकान से चोरों ने गुरुवार रात करीब 25 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली। यह घटना गांधी नगर चौकी क्षेत्र में हुई, जिससे पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। मकान मालिक राजू खान अपनी मां के इलाज के लिए परिवार सहित लखनऊ गए हुए थे। इसी दौरान चोर छत पर चढ़े और लोहे की ग्रिल काटकर घर में घुस गए। उन्होंने घर में रखी लगभग 18 लाख रुपये की ज्वैलरी और शादी के लिए रखे करीब 7 लाख रुपये नकद चुरा लिए। चोरों ने वारदात के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी काट कर अपने साथ ले गए। इससे पुलिस को साक्ष्य जुटाने में परेशानी हो रही है। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर चोरी का पता चला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertisement