छावनी थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित:होली-ईद पर शांति व्यवस्था हेतु सीओ हरैया की अध्यक्षता में हुई

6
Advertisement

बस्ती। आगामी होली, ईद-उल-फितर और रमजान त्योहारों के मद्देनजर छावनी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में थानाध्यक्ष चंदन कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के गणमान्य व्यक्ति, ग्राम प्रधान और डीजे संचालक उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वाले या उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपस्थित जनसमुदाय से उनके ग्रामसभाओं में त्योहारों से संबंधित किसी भी संभावित समस्या के बारे में पूछा गया। हालांकि, लोगों ने फिलहाल किसी समस्या की जानकारी नहीं दी। क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह और थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने अपील की कि यदि कोई समस्या सामने आती है या माहौल बिगड़ने की आशंका हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
Advertisement