
बस्ती जिले की कलवारी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कलवारी पुलिया रामजानकी मार्ग के पास से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी कलवारी मुस्तहकम निवासी राजकुमार प्रजापति की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के संबंध में हुई है। राजकुमार प्रजापति ने कलवारी मुस्तहकम बरई टोला निवासी अपने पिता देवदास उर्फ रामजीत प्रजापति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मु0अ0सं0- 31/2026 धारा 108/352/351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया था। क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में कलवारी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कलवारी मुस्तहकम निवासी अली हुसैन उर्फ मोहम्मद कल्लू पुत्र मोहम्मद शमी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक लालजी यादव और कांस्टेबल विनीत यादव शामिल थे।


































