
विधायक दूधराम ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने शुक्रवार को कुसौरा से पूरवा भट्ठा (भिरवाह) होते हुए सिंगही गांव तक जाने वाले पिच मार्ग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक दूधराम ने सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता पाई। उन्होंने कहा कि सड़क मानक की कसौटी पर खरी नहीं उतरती और गुणवत्तापूर्ण नहीं है। विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारी से बात कर सड़क को मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण बनवाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर बहादुरपुर के विधायक प्रतिनिधि नासिर खान, कुदरहा के विधायक प्रतिनिधि सुशील दुबे, फूलचंद्र श्रीवास्तव, गुलाम मोहम्मद, अदील खान, अरसे आजम और मोहम्मद उस्मान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


































