
लालगंज थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में सुक्रवार सुबह हरे-भरे जामुन के पेड़ों को काट दिया गया। यह घटना गांव के पूरब पोखरे पर हुई। आरोप है कि वन माफियाओं ने इस पेड़ को काटा है। जो इस छेत्र मे आम हो गया है l यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब सरकार प्रति वर्ष लाखों पेड़ लगाने के लिए ग्राम पंचायतों को प्रेरित करती है। इसके बावजूद, वन माफिया धड़ल्ले से हरे पेड़ों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। जानकारी के अनुसार, महादेवा चौराहे के वन माफिया असलम खान इस कार्य को अंजाम दे रहें थे। यह भी जानकारी मे आया कि जो लोग पेड़ों की कटाई रोकने का प्रयास करते हैं, उन्हें धमकियां दी जाती हैं। वन विभाग अधिकारी अजय प्रताप सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। हालांकि, जानकारी मिलने के बाद उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच शुरू करवा दी है। अजय प्रताप सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह से पेड़ों को काटकर नष्ट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत पेड़ों की कटाई पर अंकुश लगाना उनका दायित्व है और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।


































