
बस्ती पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुण्डेरवा थाना पुलिस ने मोहित चौधरी, राजू उर्फ राजा चौधरी और रोहित चौधरी को 27 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1:55 बजे खमोखर गांव से पकड़ा। इन पर दुकान से इनवर्टर, कपड़े और कॉस्मेटिक सामान चोरी करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी 25 फरवरी 2026 को दर्ज एक शिकायत के आधार पर हुई है। शिकायतकर्ता ने थाना मुण्डेरवा में बताया था कि उनकी दुकान से इनवर्टर, कपड़े और कॉस्मेटिक का सामान चोरी हो गया था। जब शिकायतकर्ता को चोरी का पता चला और उन्होंने आरोपी रोहित से शिकायत की, तो रोहित ने उन्हें पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में मु0अ0सं0 43/2026 धारा 331(4), 305(a), 352,351(3), BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की पहचान मोहित चौधरी पुत्र स्व. रामवीर (25 वर्ष), राजू उर्फ राजा चौधरी पुत्र राम बहोर (28 वर्ष) और रोहित चौधरी पुत्र स्व. रामवीर (30 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी खमोखर गांव, थाना मुण्डेरवा, बस्ती के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से एक प्लास्टिक का खिलौना पिस्टल बरामद किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर इचड़वा पुल के पास से चोरी हुई एक इनवर्टर की बैटरी भी बरामद की गई है। बरामद किए गए सामान में एक इनवर्टर की बैटरी और एक खिलौना पिस्टल शामिल है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जावेद खान, उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र यादव, कांस्टेबल कामोद कुशवाहा और कांस्टेबल भगवान दयाल यादव शामिल थे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी तीनों आरोपियों पर शिकायत मिलने के बाद तलाश जारी था।27फरवरी को जरिये मुखबिर उनका लोकेशन मिला टीम ने मौके पर पहुंच गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों की निसानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर न्यायालय भेजा गया।


































