बस्ती इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक खेलकूद, रंगोली शुरू:तीन दिवसीय आयोजन में छात्रों ने लिया हिस्सा

2
Advertisement

बस्ती के भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन कॉलेज में पहली बार किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन आईजीएनआईटीई 2K26 के बैनर अनावरण और निदेशक प्रोफेसर कुलदीप सहाय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस वार्षिक आयोजन में विभिन्न खेल जैसे दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकसी, बैडमिंटन और क्रिकेट शामिल हैं। इसके साथ ही, रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। उद्घाटन के पहले दिन छात्र और प्राध्यापकों के बीच कबड्डी और क्रिकेट मैच खेले गए। 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में अनुष्का यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में दिनेश कोबरा विजेता रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में आकाश राजपूत और रवि प्रकाश यादव ने आलोक गुप्ता, सुयश, आशीष, आकाश और संदीप यादव को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खेल प्रभारी राजकुमार सिंह ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नवाचार, अनुशासन और समग्र विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संस्थान के निदेशक डॉ. कुलदीप सहाय ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही आइडिया पिचिंग, टेक क्विज, एल्गो वॉर्स, कोड वॉरियर्स और सर्किट्रिक्स जैसी तकनीकी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता और समस्या समाधान कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। आईजीएनआईटीई 2K26 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ खेल, तकनीक और संस्कृति के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
Advertisement