दुबौलिया थाना पर समाधान दिवस आयोजित:पीड़ितों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित न्याय का आश्वासन

2
Advertisement

बस्ती के दुबौलिया थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे पीड़ितों की जन समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण ढंग से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। समाधान दिवस में अपनी शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाले प्रत्येक पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी फरियादी को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर थाने के पुलिसकर्मियों के साथ राजस्व टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।
Advertisement