
बस्ती जनपद के रूधौली थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार के गड्ढे में पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दासिया गांव के पास हुई। घायल चालक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के सेहरिया गांव निवासी शैलेश कुमार यादव पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। वह बांसी से बस्ती की ओर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल शैलेश कुमार यादव को कार से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रूधौली पहुंचाया। सीएचसी रूधौली में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया है।










































