
बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के कुशल पर्यवेक्षण में 28 फरवरी 2026 को मुंडेरवा थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव और थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने थाना परिसर में क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में बीपीओ, हल्का प्रभारी और राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी ने सुनवाई के बाद हल्का लेखपाल और बीपीओ को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर विधिक कार्यवाही कर उनके निस्तारण का आदेश दिया। थाना समाधान दिवस में कुल 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 7 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।










































