
बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में परसरामपुर थाने में आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने की। यह आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। समाधान दिवस पर कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए। थानाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को इन प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।











































