
रुधौली ब्लॉक सभागार में शनिवार को एडीओ एजी के पद से सेवानिवृत्त हुए प्रेम नारायण मिश्र के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी ने उन्हें छड़ी, श्रीरामचरितमानस की पुस्तक, अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रेम नारायण मिश्र के कार्यकाल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि मिश्र की छवि एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही है। ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रेम नारायण मिश्र ने अपने सहयोगियों का मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्य किया। इस समारोह में लिपिक मुकेश कुमार, विनय कुमार यादव, संतोष कुमार, सतीश चंद्र गौतम सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।










































