
कलवारी थानाक्षेत्र के भेड़वा स्थित यशोदा एजुकेशनल एकेडमी में शनिवार को विद्यालय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक आनंद दूबे ने की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों में कुदरहा ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे, प्रमोद पांडेय, गोपाल कृष्ण सिंह, ब्रह्मदेव यादव देवा, प्रदीप पाण्डेय, राजेश पटेल,अशरफ अहमद और विजय दूबे शामिल थे।सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देर रात तक चले कार्यक्रम में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने ग्रामीण बच्चों को ऐसे अवसर मिलने की सराहना की और कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उन्होंने वार्षिकोत्सव को अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण अवसर बताया और प्रबंधक आनंद दूबे के नेतृत्व में विद्यालय की प्रगति की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि अनिल दूबे ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका देता है। उन्होंने मंच पर बच्चों के प्रदर्शन को विद्यालय परिवार की मेहनत और लगन का प्रमाण बताया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, अभिनंदन गीत, देवी गीत, बालगीत, होली गीत, ईद मुबारक, कव्वाली, कजरी गीत, विभिन्न प्रदेशों के लोक नृत्य, अभिनय गीत, नशा मुक्ति, सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव, वृद्ध आश्रम, रानी लक्ष्मीबाई, अनपढ़ नेता, भरत मिलाप और बाल विवाह जैसे नाटक, देशभक्ति, बसंत गीत और किसानी गीत जैसी विविध प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दीपक दूबे ने किया। प्रबंधक आनंद दूबे ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओमकार चौधरी, बब्बू ओझा, मनोज कुमार, आसाराम मौर्य, दिलीप चौधरी, अजय ओझा, अवधेश मौर्य, सौरभ पांडेय, रोशन अली, विवेक पाण्डेय, बृजेश उपाध्याय, सचिदानंद यादव, अजय दुबे, आनंद मिश्रा, प्रभाकर प्रसाद, राम सजीवन, ओमप्रकाश पाण्डेय, अनुज शुक्ला, उमाकांत ओझा, मधु वर्मा, वंदना मिश्रा, महिमा वर्मा, सौम्या पाण्डेय, शिवानी पासवान, मानसी श्रीवास्तव, कुसुम वर्मा, अनन्या, कर्मराज, जयराज निषाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।









































