
कलवारी थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार स्वाति सिंह और थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस में कुल 10 मामले सामने आए। ये सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। इस संबंध में कलवारी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में आए सभी फरियादियों की समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने संबंधित बीट पुलिस अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी हल्का प्रभारी और राजस्व विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।











































