Advertisement
नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया पहुंचकर माँ पूरण देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रगति यात्रा में घोषित कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास रिमोट के माध्यम से किया। मुख्यमंत्री ने स्टेट हाईवे-60 से पूरण देवी मंदिर तक बने नए दो लेन मार्ग और लाइन बाजार चौक से पॉलिटेक्निक चौक होते हुए रजनी चौक तक सड़क मजबूतीकरण कार्य का उद्घाटन किया।
































