बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया सवाल चर्चा में है—क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में खुद को स्थापित कर पाएंगे? जनता दल (यू) की सदस्यता लेने के बाद से ही निशांत कुमार को लेकर सियासी हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं। कई लोग मानते हैं कि वह राजनीति में “छुपे रुस्तम” साबित हो सकते हैं, जबकि कुछ का कहना है कि उनके सामने अपने पिता की विरासत को संभालने की बड़ी चुनौती है।



































