Bihar: PM ग्रामीण आवास योजना में बड़ी गड़बड़ी की आशंका, 4.43 लाख में 1.75 लाख आवेदनों पर आपत्ति

0
7

मुजफ्फरपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत किए गए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। जिले के सभी 16 प्रखंडों में कुल 4.43 लाख परिवारों का सर्वे कर उन्हें संभावित लाभार्थियों की सूची में शामिल किया गया था। हालांकि अब ग्रामीण विकास विभाग स्तर पर इन आवेदनों की जांच की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में विवादित मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन