तरुण हत्याकांड का चौंकाने वाला सच: किसी की जान गई, किसी ने इसे 37 लाख कमाने का जरिया बना लिया! 

3

तरुण हत्याकांड: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए 26 वर्षीय तरुण हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी। तरुण पर क्रिकेट बैट, लाठियों और पत्थरों से हमला किया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया था, लेकिन अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। जांच में सामने आया है कि कुछ लोग इस दुखद घटना को पैसों की कमाई का माध्यम बना रहे थे।

वीडियो वायरल कर बना दिया कमाई का जरिया

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि एक आरोपी परिवार की महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो में महिला के बयान के साथ QR कोड लगाया गया था और लोगों से आर्थिक मदद की अपील की जा रही थी। वीडियो 10 मार्च को वायरल हुआ और महज दो दिनों में बैंक खाते में करीब 37 लाख रुपये जमा हो गए। पुलिस के अनुसार, यह पूरी योजना किसी ठगी के इरादे से बनाई गई थी, ताकि लोग संवेदनशील होकर पैसे भेज दें।

बैंक खाते को फ्रीज कर किया गया रोकथाम

द्वारका जिला पुलिस ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बैंक को सूचना दी और संबंधित खाते की सारी क्रेडिट और डेबिट सुविधाओं को बंद करवा दिया। अब तक जमा हुई पूरी रकम को फ्रीज करवा दिया गया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो बनाने वाला और QR कोड डालने वाला व्यक्ति कौन था।

आरोपी परिवार और वीडियो बनाने वाला अभी भी अज्ञात

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला आरोपी परिवार की रिश्तेदार है, लेकिन उसका इस हत्याकांड में कोई प्रत्यक्ष रोल नहीं है। वीडियो बनाने वाला शख्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करके QR कोड जोड़ रहा था। महिला की मदद की अपील पर देशभर से लोग पैसे भेजने लगे। पुलिस अब इस शख्स की पहचान करने में लगी हुई है। आरोपी परिवार को भी यह जानकारी नहीं थी कि उनके परिवार की महिला का QR कोड के साथ वीडियो वायरल किया गया है।

Read More-‘इतनी खुजली है तो ईरान चले जाओ…’ संभल के सीओ का बयान वायरल, आखिर कौन हैं कुलदीप कुमार

The post तरुण हत्याकांड का चौंकाने वाला सच: किसी की जान गई, किसी ने इसे 37 लाख कमाने का जरिया बना लिया!  appeared first on UP Varta News.

Advertisement