झारखंड में SIR को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर जाकर काम करेंगे बीएलओ

0

झारखंड में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर राज्य प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने निर्वाचन सदन में आयोजित बैठक में बताया कि यह अभियान पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर चलेगा, ताकि मतदाता सूची अधिक सटीक और अपडेटेड बनाई जा सके। इस प्रक्रिया में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करेंगे और सूची में आवश्यक सुधार करेंगे।

Advertisement