मधुबनी में राजनगर-मोतीपुर-खैरा पथ के चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति, 73 करोड़ से होगा निर्माण

1

NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 13 मार्च 2026। मधुबनी जिले में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पथ प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले राजनगर–मोतीपुर–खैरा पथ के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस परियोजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य होने से क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम, सुरक्षित तथा तेज हो सकेगा।

Advertisement