राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत गरम, कांग्रेस के दो विधायक ‘आउट ऑफ नेटवर्क’

0
2

NEWS PR डेस्क: पटना। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव से एक दिन पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। मतदान से पहले एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस के दो विधायक फिलहाल संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन