वाल्टरगंज में गौकशी से तनाव: हिंदू संगठनों का 24 घंटे का अल्टीमेटम, प्रशासन अलर्ट मोड पर

0
34

बस्ती जिले के वाल्टरगंज में गौकशी की घटना ने एक बार फिर माहौल गरमा दिया है। परसा लाल साही चौराहे के पीछे तालाब में गौवंश के अवशेष मिलने से इलाके में भारी तनाव है। हिंदू संगठनों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। देखिए, हमारे जिला ब्यूरो चीफ सुशील शर्मा की यह खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद का वाल्टरगंज थाना क्षेत्र। यहाँ के परसा लाल साही चौराहे के पीछे एक तालाब में गौवंश का कटा सिर और अन्य अवशेष मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा मानी जा रही है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि त्योहारों से पहले माहौल बिगाड़ने के लिए यह कृत्य किया गया है। प्रशासन के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती है कि वह समय रहते दोषियों को गिरफ्तार करे और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखे।”

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने इसे एक सुनियोजित कृत्य बताया है, जिसका मकसद हिंदू त्योहारों से पहले माहौल खराब करना है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष स्नेह पांडेय ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे एक बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे।

हम प्रशासन को 24 घंटे का समय देते हैं। अगर 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो हम एक बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे। प्रशासन को यह समझना होगा कि हिंदू समाज इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा।”

Advertisement