इलाके में दहशत शिनाख्त में जुटी पुलिस
रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के अगया नहर स्थित मवन बहाव नाले में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में उतराते देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा और चौकी प्रभारी अवधेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। हालांकि, काफी प्रयासों के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। फिलहाल आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।



































