जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील जमुनहा में ग्राम प्रहरियों के साथ किया संवाद, सुनी उनकी समस्याएं

18
Advertisement

कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम में ग्राम प्रहरी प्रशासन की सशक्त कड़ी है-जिलाधिकारी


पूर्ण निष्ठा, सजगता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस का सहयोग करें ग्राम प्रहरी-पुलिस अधीक्षक

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा परिसर में ग्राम प्रहरियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही भविष्य में ग्राम चौकीदारों की कार्यक्षमता और गतिशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी जानकारी ली।जिलाधिकारी ने ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और समय-समय पर सूचनाएं उपलब्ध कराने में ग्राम प्रहरी प्रशासन के लिए एक सशक्त कड़ी हैं। उन्होने सभी से अपेक्षा किया अपने-अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें और शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करते रहे।
पुलिस अधीक्षक ने सभी ग्राम प्रहरियों से अपेक्षा की कि वे पूर्ण निष्ठा, सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस प्रशासन को निरंतर सहयोग प्रदान करेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।इस अवसर पर तहसीलदार जमुनहा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  इंटरनेशनल मुजाहिद दिखाने की चाहत में लगा मुनीर……..इमरान ने निकाली जमकर भड़ास
Advertisement