*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व कार्रवाई के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार सिंह थाना मल्हीपुर मय थाना मल्हीपुर की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पर पंजीकृत *मु0अ0स0-40/2026 धारा 103(1),238 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज वर्मा पुत्र छोटे वर्मा नि0- भवनिया दा0 जमुनहा भवनियापुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती* को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*संक्षिप्त विवरण*-
अभियुक्त सूरज वर्मा का वादी की पत्नी आंचल मिश्रा उर्फ अन्ती मिश्रा से 03-04 महीने से जरिये मोबाईल सम्पर्क हुआ था व दोनो मे आपस मे प्रेम प्रसंग चल रहा था और आंचल के द्वारा ब्लैक मेल कर पैसे की मांग करती थी और पैसा न देने पर थाना पर शिकायत करने का झांसा देकर पैसे लेती थी इसी बात को लेकर दोनो मे झगड़ा हुआ व अभि0 सूरज ने गुस्से मे आकर आंचल को दि0-17.02.26 को मार दिया व शव जंगल मे छिपा दिया। मृतका आंचल के पति संतोष मिश्रा ने दि0- 19.02.26 को गुम हो जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर गुमशुदगी दर्ज करवायी थी। जाँच के दौरान लोकेशन प्राप्त होने पर व अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर दि0 03.03.2026 को मृतका का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी जंगल से बरामद किया गया था।
घटना का तत्काल संज्ञान लेकर थाना मल्हीपुर पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
सूरज वर्मा पुत्र छोटे वर्मा नि0- भवनिया दा0 जमुनहा भवनियापुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी का स्थान*
राप्ती बैराज के पास ग्राम लक्ष्मनपुर कोठी
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0स0-653/11 धारा-354 भादवि थाना मल्हीपुर श्रावस्ती
2. मु0अ0स0-1174/11 धारा-379,411 भादवि थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
3. मु0अ0स0-1211/11 धारा- 110G सीआरपीसी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
4. मु0अ0स0-1221/11 धारा-3(1) यूपी गुण्डा नियन्त्रण अधि0 थाना मल्हीपुर श्रावस्ती
5. मु0अ0स0-3143/16 धारा- 110G सीआरपीसी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
6. मु0अ0स0-1678/17 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
7. मु0अ0स0-40/26 धारा-103(1),238 बीएनएस थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी टीम*
1. प्र0नि0 श्री महेन्द्र कुमार सिंह थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
2.उ0नि0 श्री योगेन्द्र बाबू थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
3. उ0नि0 श्री चन्द्रोदय मिश्रा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
4. हे0कां0 कर्मवीर सिंह थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
5. कां0 कुलदीप किशोर श्रीवास्तव थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
6. कां0 अनुराग वर्मा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
7. म0का0 रीतू पाण्डेय थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती



































