रूपईडीहा थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ होली पर्व
मुकेश टेकरीवाल
नानपारा, बहराइच। जनपद बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ सकुशल संपन्न हुआ। थाना क्षेत्र में रंग, अमीर, गुलाल और होली के गानों पर लोग झूमते नजर आए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने जिम्मेदारी और सूझबूझ का परिचय देते हुए
त्यौहार को उत्साहपूर्वक मनाया। खास बात यह रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के विवाद या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। लोग एक दूसरे को गले लगाते मिठाइयां बांटते और होली के गीत गाते दिखे। पुलिस की सख्त व्यवस्था के बावजूद उत्साह में कोई कमी नहीं आई। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बाबागंज चौकी इंचार्ज शिवेश शुक्ला अपनी पुलिस टीम के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे लोगों ने निश्चिंत होकर त्योहार का आनंद लिया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह रावत ने बताया कि पूरे क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कहीं से भी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने इसके लिए आमजन के सहयोग की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। पर्व के सफल आयोजन पर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता, तत्परता और जनसहयोग की भावना की सराहना की। वहीं तहसीलदार नानपारा, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत व चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश शुक्ला ने पुलिस बल के साथ आदर्श समाज सेवा समिति/न्यू मीडिया हाउस कार्यालय पर पहुंचकर पत्रकारों के संग एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाकर होली खेल होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा, जिला अध्यक्ष आदर्श समाज सेवा समिति व पत्रकार विनोद कुमार गिरि, वैभव सिंह विशेन, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं उपनिरीक्षक भीम सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, शिवानंद सिसोदिया, जितेश सिंह, नीरज यादव अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
मुकेश टेकरीवाल




































