62वीं वाहिनीं एसएसबी, भिनगा, SDRF अयोध्या एवं थाना मल्लहीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा राप्ती नदी में डूबे 9 वर्षीय बच्चे का शव बरामद ।*

4
Advertisement

दिनांक 04 मार्च 2026 को ग्राम सेमरहनीय थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती के स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि राप्ती नदी में नहाने के दौरान एक बच्ची डूब गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरहनीय गांव के चार बच्चे राप्ती नदी में नहा रहे थे, तभी वे अचानक डूबने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों की तत्परता से तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक बच्ची कुमकुम कुमारी (आयु 09 वर्ष) नदी में डूबने से लापता हो गई।
सूचना प्राप्त होने के उपरांत दिनांक 05 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 08:30 बजे से 62वीं वाहिनीं एसएसबी, भिनगा, SDRF अयोध्या तथा थाना मल्हीपुर, उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा राप्ती नदी में सर्च एवं बचाव अभियान चलाया गया। यह अभियान सीमा स्तम्भ संख्या 642 से लगभग 15 किलोमीटर भारत की ओर राप्ती नदी क्षेत्र में संचालित किया गया।
लगातार प्रयासों के बाद संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के दौरान लापता बच्ची का शव नदी से बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु शव को थाना मल्हीपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
इस ऑपरेशन में 62वीं वाहिनीं एसएसबी, भिनगा से उपनिरीक्षक रचपाल के साथ 04 अन्य, SDRF अयोध्या से उप निरीक्षक शंकर मिश्रा के साथ 09 अन्य और उत्तर प्रदेश पुलिस से उप निरीक्षक दिनेश कुमार के साथ 05 अन्य शामिल रहे ।

Advertisement