श्रावस्ती में नई रेलवे लाईन योजना में प्रभावित भूखण्ड के हितबद्ध व्यक्ति 15 जनवरी तक करें क्लेम/दावा

7
Advertisement

श्रावस्ती। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/सक्षम प्राधिकारी(भूमि अध्यापित) श्रावस्ती अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया है कि उप मुख्य इंजी०/निर्माण/सामान्य पूर्वाेतर रेलवे, गोरखपुर द्वारा जनपद श्रावस्ती में खलीलाबाद-बहराइच नई रेलवे लाईन निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उक्त प्रस्तावित निर्माण के भू-अधिग्रहण प्रस्ताव मे जनपद श्रावस्ती की तहसील इकौना में रेल अधिनियम 1989 की धारा-20ड० का प्रकाशन भारत के राजपत्र में दिनांक 09.07.2025 को हुआ है। भारत के राजपत्र मे प्रकाशित अधिसूचना में तहसील इकौना के ग्राम राजगढ़ गुलरिहा, डिगुराजोत, खरगौरा गनेश, मोहम्मदपुर राजा, इकौना देहात, मुझौवा सुमाल, मनकौरा कोंडारी, नरायन जोत, नरायनपुर, केशवापुर पजावा, तुरहानी बलराम, औरैया टिकई एवं लक्ष्मनपुर गोडपुरवा की भूमि प्रभावित है।
उक्त योजना में प्रभावित भूखण्ड के हितबद्ध व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि वह दिनांक 15-01-26 को स्थान कार्यालय सक्षम प्राधिकारी (भूमि अध्याप्ति)। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), श्रावस्ती, कलेक्ट्रेट श्रावस्ती (भिनगा) पर प्रातः 11.00 बजे उपस्थित होकर अपना क्लेम (दावा) प्रस्तुत कर सकते हैं।

Advertisement