बस्ती जिले के विकास क्षेत्र सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भूपालपुर प्राथमिक विद्यालय पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2026 के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया के अंतर्गत किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
इस पुनरीक्षण में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) गायत्री देवी द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं, स्थानांतरित या मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं तथा नाम, आयु और पते से संबंधित त्रुटियों को सुधारा जाता है। BLO गायत्री देवी द्वारा एकत्रित जानकारी के आधार पर प्रारंभिक अर्थात ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की जाती है।
ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन जनवरी 2026 में किया गया है इस सूची के प्रकाशन के बाद नागरिकों को दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराने का अवसर दिया जाता है। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या विवरण गलत है, तो वह निर्धारित अवधि में आवेदन देकर सुधार करा सकता है।
दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित किया जा रहा है यही अंतिम सूची आगामी चुनावों में मतदान के लिए मान्य होगी। इस प्रकार, मतदाता सूची का प्रकाशन 2026 लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





























