टीम इंडिया बनी लगातार चौथी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम, इंग्लैंड को दी मात

9
Advertisement

India vs England T20 World cup 2026 Semi-final Highlights।  भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। ये लगातार दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें संजू सैमसन के बल्ले से 89 रनों की शानदार पारी ने अहम योगदान दिया। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर्स में 246 रनों के स्कोर ही बना पाई और उसे इस मुकाबले में 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब खिताबी मैच में टीम इंडिया का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम से होगा।

भारत ने शान से फाइनल में मारी एंट्री
भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली थी और टीम को ये स्कोर खड़ा करने में मदद की थी। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी और इस तरह सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लिश टीम को 7 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली। अब भारत का सामना टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड से सामना 8 मार्च को होना है।

IND vs ENG Highlights: टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में टीम इंडिया, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को दी मात

IND vs ENG T20 WC Semi-final Highlights: संजू सैमसन की 89 रन की पारी और भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में 8 मार्च को होना है।

IND vs ENG Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 254 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन बनाई। भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात देकर फाइनल में पहुंच गई है

Advertisement