पुलिस कप्तान ने पुलिस महकमे में किया फेरबदल,6 SI समेत 11 पुलिसकर्मियों के तबादले

119
Advertisement

महराजगंज:
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 6 उपनिरीक्षकों समेत 11 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार उ0नि0 आशीष सिंह को सर्विलांस सेल से प्रभारी स्वाट बनाया गया है। उ0नि0 अजय वर्मा को चौकी प्रभारी कस्बा फरेंदा से चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट तथा उ0नि0 अवधेश कुमार को चौकी प्रभारी शिकारपुर से चौकी प्रभारी कस्बा फरेंदा भेजा गया है।

उ0नि0 मनोज यादव को जनसुनवाई सेल से चौकी प्रभारी शिकारपुर, उ0नि0 विवेक सिंह को चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट से थाना कोतवाली और उ0नि0 अंकिता गौड़ को थाना बरगदवा से थाना कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा प्रिया भारती को परसामलिक से महिला थाना, कृष्ण कुमार सिंह को साइबर थाना से एसओजी, रीना यादव को सिन्दुरिया से कोतवाली, अरविंद कुमार को कोतवाली से फरेंदा और रविकांत उपाध्याय को निचलौल से सोनौली भेजा गया है।

Advertisement