*गोरखपुर के एसएसपी ने घोषित किया इनाम*
रिपोर्ट: हेमन्त कुमार दूबे
देवरिया :(MNT NEWS)
जिले के मदरसन विद्यालय के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की सुसाइड के मामले में फरार देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और कार्यालय बाबू संजीव सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है। इस मामले में गोरखपुर जनपद के गुलरिया थाने में दोनों के विरुद्ध केस है और विवेचना सीओ कर रहे हैं।
गोरखपुर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि फरार बीएसए और बाबू की गिरफ्तारी के लिए इनाम रखा गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 04 टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गुलरिहा थाने में 22 फरवरी को शिक्षक की पत्नी गुड़िया की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बिचवलिया की भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानाध्यापक को पुलिस जेल भेज चुकी है।
बता दें कि विद्यालय के तीन शिक्षक उच्च न्यायालय से आदेश लाए थे, उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन के लिए 16_16 लाख रुपए लेने के बाद भी उनका काम बीएसए ने नहीं किया था।



































