*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के नेतृत्व में *मिशन शक्ति नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा *पुलिस कार्यालय सभागार कक्ष* में *मिशन शक्ति अभियान-05* के अंतर्गत कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त थानों के *मिशन शक्ति केन्द्र* प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान *मिशन शक्ति नोडल प्रभारी महोदय* द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है।
मिशन शक्ति टीम के सभी अधिकारी कर्मचारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करें तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु सतर्क एवं सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सुरक्षा तंत्र के बारे में जानकारी प्रदान करने पर बल दिया गया।
गोष्ठी के दौरान महिला हेल्पलाइन, बीट पुलिसिंग व्यवस्था तथा मिशन शक्ति केन्द्रों की उपयोगिता के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को इन सेवाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहें।
महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाए।
कार्यशाला के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की गई कि वे मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।




































