मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण रूधौली तहसील दिवस का आयोजन किया रूधौली तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में

24
Advertisement

रुधौली तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। इस अवसर पर जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आम जन की शिकायतें सुनी गईं और संबंधित विभागों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संपूर्ण तहसील दिवस शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व21, विकास04, पुलिस03, स्वास्थ्य02, शिक्षा01, बिजली08, पूर्ति 02, जिला प्रोबेशन 01, कृषि विभाग 02एवं समाज कल्याण 02 से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं। कुछ 08 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में समाधान के निर्देश दिए गए।
तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी रूधौली, तहसीलदार रूधौली, नायब तहसीलदार रुधौली, खंड विकास अधिकारी रूधौली, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement