रूधौली विधानसभा 309 के अठदमा स्टेट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

21
Advertisement

रमेश चन्द्र जिला ब्यूरो बस्ती

बस्ती जनपद की रुधौली विधानसभा क्षेत्र (309) के अठदमा स्टेट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भूत पुर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह पुत्र पुष्कराआदित्य सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और मिलन समारोह का वातावरण बेहद उत्साहपूर्ण रहा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर पुष्कर आदित्य सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी संबंधों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी से क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर होली के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर करने की बात कही। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया।

Advertisement