संतोष मिश्रा
बहराइच। बीते मंगलवार को लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शादी समारोह में मौजूद थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता डॉक्टर संतोष वर्मा से औपचारिक मुलाकात हुई और लंबे समय तक बातचीत चली और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने संतोष वर्मा की तारीफ करते हुए कहा यह हमारे बहुत जुझारू नेता हैं। यह लगातार पिछले कई वर्षों से अपने विधानसभा क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं और यह अपने विधानसभा क्षेत्र के एवं उत्तर प्रदेश के व्यक्तियों का काफी इलाज करवा चुके हैं। हमें इन पर पूरा भरोसा है। डॉक्टर संतोष वर्मा ने बताया की हम 2027 में होने वाले चुनाव की तैयारी बहुत जोरों से कर रहे हैं। हम लोगों के घर-घर जाकर के लोगों को जागरुक कर रहे हैं और हम पी०डी०ए समाज के लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि अपने आसपास लोगों को भी जागरूक करे। इसी बीच कड़ाके की ठंड में लोगों के बचाव के लिए गरीब वा असहाय व्यक्तियों को कंबल में वितरण कर रहे हैं और अपनी विधानसभा क्षेत्र में लोगों की काफी मदद कर रहे हैं। इसी मेहनत और लगन से हम 2027 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने का काम करेंगे।
संतोष मिश्रा
स्टेट हेड यूपी





























