मिशन शक्ति” अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र बलरामपुर में 02 पारिवारिक विवादों का हुआ सफल निस्तारण*

12
Advertisement

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन एवं *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में, *मिशन शक्ति 5.0* के तहत *पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र* में पारिवारिक विवाद संबंधी पत्रावलियों पर बैठक आयोजित की गई।

परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत मामलों में सक्रिय मध्यस्थता से *पति-पत्नी एवं परिजनों के मध्य आपसी सुलह एवं समझौता* कराकर *02 पारिवारिक विवादों का हुआ सफल निस्तारण* किया गया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए यह सहमति व्यक्त की कि अब वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेमपूर्वक एक साथ जीवन यापन करेंगे। परामर्शदाताओं द्वारा दोनों पक्षों को यह सलाह दी गई कि वे अपने बड़ों का सम्मान करें एवं जीवन की नई शुरुआत परस्पर समझ और सहयोग से करें।
पारिवारिक विवाद निस्तारण में परामर्शदाता *देवतादीन दूबे* , *तनवीर जहाँ, बन्दना मिश्रा* व *महिला थाना प्रभारी पूनम यादव* तथा *महिला कां0 मनीषा वर्मा, गुलअफ्शा बानो, हेमा व पूजा* का विशेष योगदान रहा।

यहां भी पढ़े:  जेलेंस्की को डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने कहा भ्रष्टाचारी, पीस प्लान न पढ़ने पर भड़के राष्ट्रपति

*निस्तारित पत्रावलियाँ:-*
1. महावीर प्रकाश बनाम साधना थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर
2. शरीफा बेगम बनाम इलियास थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर

*परिवारिक सौहार्द व नारी सम्मान की दिशा में बलरामपुर पुलिस की सराहनीय पहल।*

Advertisement