टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रन का लक्ष्य

29
Advertisement

न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जीता टॉस, फिर यूं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बरसाए रन
टॉस जीतने के बाद मिचेल सेंटनर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी और ओपनिंग के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी मैदान पर आई। मैट हेनरी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर LBW की अपील हुई, जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया। इसके बाद 5वीं गेंद पर संजू ने छक्का उड़ाते हुए अपना और टीम का खाता खोला। दूसरे ओवर तक टीम का स्कोर 12 रन थे, लेकिन अगले ओवर में जैकब डफी को 15, चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन को 24 ओवर पड़े। इस तरह टीम इंडिया 4 ओवर में 51 रन हो गए।

अहमदाबाद: भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में कमाल की बैटिंग करते हुए रिकॉर्ड बना डाला। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 विश्व कप के फाइनल में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने पिछले विश्व कप यानी 2026 में 7 विकेट पर 176 रन बनाए थे और रोहित शर्मा की टीम ने ट्रॉफी उठाई थी। भारत के लिए ओपनर संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए 89 रन की पारी खेली, जबकि यह उनकी लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी है। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के ठोकते हुए 52 रन, जबकि ईशान किशन ने 25 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के ठोके और 54 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने जमकर रन बरसाए।

8 मार्च 2026 को T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement