जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा बैठक

12
Advertisement

जिलाधिकारी ने प्रत्येक दिव्यांग की प्रोफाइल तैयार करने के दिये निर्देश

डी0डी0आर0सी0 में बेरा जांच का समय बढ़ाने के दिये निर्देश

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डा0 अजीत कुमार, समेत बचपन डे स्कूल एवं जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के कर्मचारी सम्मिलित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी दिव्यांगजनों के बारे में व्यक्तिगत जानकारियां हासिल कर उनकी समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाए। सभी दिव्यांगों को उनकी अभिरूचि के अनुसार स्वरोजगार में संलग्न किया जाए। पात्र दिव्यांगजनों को कृषि एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। जिन दिव्यंगजनों के राजस्व संबंधी वाद लम्बित है, उनके संज्ञान में लाकर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। बेरा जांच सुविधा में चल रही प्रतिक्षा अवधि को कम करने के लिए बेरा जांच का समय प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक कर दिया जाए और प्रतिदिन 06 बेरा जांच निष्पादित की जाएं। दिव्यांगों के लिए चलायी जाने वाली सुविधाओं की प्रतिमाह समीक्षा की जाएगी। जिससे सभी दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं का समुचित लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों के हित में जो भी योजनाएं चलायी जा रही है, उन योजनाओं से दिव्यांगों को प्रत्येक दशा में जोड़ा जाए तथा उनकी हर सम्भव मदद की जाए। जिससे काई भी दिव्यांग सरकार की योजनाओं से वंचित न रहने पाए।

Advertisement