सर्किलः- नगर, बैठक पीस कमेटी। थाना- को0नगर, बन्धुआकला, कुड़वार शीर्षक: सर्किल नगर के थाना को0नगर, बन्धुआकला व कुड़वार पर शांति समिति(पीस कमेटी) की बैठक आयोजित, सकुशल त्योहार संपन्न कराने की अपील

6
Advertisement

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त की उपस्थिति में आज दिनांक 09.02.2026 को आगामी त्योहारों—महाशिवरात्रि, होली एवं रमजान—के दृष्टिगत सर्किल नगर के थाना को0नगर, बन्धुआकला व कुड़वार पर विशेष बैठकों का आयोजन किया गया।

बैठकों में क्षेत्र के सम्मानित धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और डी.जे. संचालक उपस्थित हुए। उपस्थित अधिकारियों द्वारा शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को विस्तार से साझा किया गया। डी.जे. संचालकों को ध्वनि मानकों का पालन करने तथा सभी पक्षों को आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ त्योहार मनाने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें।

यहां भी पढ़े:  बलि का बकरा' बना रोजगार सेवक: कमीशन की मलाई ऊपर तक, गाज गिरी तो सब हुए रफूचक्कर!*
Advertisement