*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, श्रीमती चारू निगम के निर्देशानुसार, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।*
*इस अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों, एटीएम और आसपास के परिसरों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।*
चेकिंग के दौरान निम्नलिखित सुरक्षा पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:
बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और उनके कवरेज एरिया की सूक्ष्म जांच।
बैंकों में लगे अलार्म सिस्टम का परीक्षण।
सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति, उनकी सक्रियता और उनके पास वैध हथियारों की जांच।
बैंक परिसर के आसपास या अंदर संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों की तलाशी और उनसे पूछताछ।
































