एसएसबी पत्नी गिरफ्तार ,भेजी गयी जेल*

7
Advertisement

*नौतनवा में ट्रिपल मर्डर से दहला था भारत-नेपाल सीमा ,दो मासूम की हत्या कर पिता ने खुद दे दी थी जान**

रिपोर्ट:गजेन्द्र गुप्ता(MNT न्यूज)
महराजगंज:नौतनवा कस्बे के गांधीनगर वार्ड में रविवार को घटी दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक युवक ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसएसबी (SSB) की एक महिला जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा के दो मुहान घाट स्थित एसएसबी हेड क्वार्टर में तैनात महिला जवान बंदना का परिवार गांधीनगर वार्ड में किराए के मकान में रहता था। रविवार को किसी समय उसके पति अमरेश कुमार ने पहले अपने दोनों मासूम बच्चों की हत्या कर दी और उसके बाद कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

*दीवारों पर लिखे सुसाइड नोट व वीडियो ने खोले राज*

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले अमरेश कुमार ने अपने घर की दीवार पर कुछ बातें लिखीं और एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और उसके परिवार के लोगों पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नौतनवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दीवार पर लिखे संदेश और वायरल वीडियो को साक्ष्य मानते हुए एसएसबी की महिला जवान बंदना के खिलाफ पति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने आज मंगलवार को महिला जवान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी नौतनवा पुरुषोत्तम राव का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement