अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिरसिया का किया गया अर्दली रूम* *लंबित विवेचनाओं, महिला, साइबर अपराधों एवं मिशन शक्ति अभियानों की गहन समीक्षा*

6
Advertisement

 

 

*अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम* द्वारा *भिनगा सर्किल* के *थाना सिरसिया* में थाना प्रभारी एवं विवेचकगण का साथ अर्दली रूम आयोजित किया गया।

अर्दली रूम के दौरान लंबित विवेचनाओं एवं प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विवेचकगण को निर्देशित किया गया कि समस्त मामलों का *शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण* सुनिश्चित किया जाए, जिससे न्याय प्रक्रिया को गति मिले एवं आमजन को समयबद्ध न्याय प्राप्त हो सके।

यहां भी पढ़े:  बलात्कार व पाक्सो एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

 

विशेष रूप से *महिला संबंधी अपराधों* की समीक्षा करते हुए *मिशन शक्ति अभियान* के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़े प्रकरणों में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिन अभियोगों में अपहृत/अपहृता की बरामदगी शेष है, उनमें *तत्काल प्रभाव से बरामदगी सुनिश्चित* करने के निर्देश दिए गए।

यहां भी पढ़े:  इल्हान उमर का आरोप, उनके बेटे से नागरिकता सिद्ध करने के लिए कहा गया

 

इसके अतिरिक्त *गैंगेस्टर अधिनियम एवं गुण्डा अधिनियम* के प्रकरणों, *धारा 14(1) गैंगेस्टर अधिनियम* के अंतर्गत की गई कार्यवाही तथा *पोर्टल पर प्राप्त साइबर फ्रॉड शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण* की समीक्षा की गई। साथ ही *मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव हेतु *जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित* करने के निर्देश दिए गए।

यहां भी पढ़े:  सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए जाति सूचक/भड़काऊ शब्द, HSRP नम्बर प्लेट, हूटर/सायरन लगे वाहनों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के अंतर्गत चालान व समन किए गए।*

 

ऑनलाइन प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की स्थिति, *ऑपरेशन क्लीन एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र* के अंतर्गत संचालित अभियानों की समीक्षा करते हुए *पुरस्कार घोषित अपराधियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों* की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा थाना प्रभारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।

 

 

Advertisement