विषय:-62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा की बाह्य सीमा चौकी रानियापुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहती में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन ।*

2
Advertisement

 

 

दिनांक 11 फरवरी 2026 को कमान्डेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी रानियापुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहती छोटी में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं पशुओं में फैलने वाले संक्रामक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

यहां भी पढ़े:  बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ रही हिंसा: 24 घंटों में दो और हत्याओं से दहशत

शिविर में डॉ. इमरान खान, पशु चिकित्सा अधिकारी सोनवा, जनपद श्रावस्ती तथा वाहिनी से कुशल पशु चिकित्सा कर्मी, मुख्य आरक्षी हंसराज चौधरी एवं आरक्षी सिद्धांत अहिरवार द्वारा पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान कुल 153 पशुओं की निःशुल्क जांच, आवश्यक सर्जरी एवं दवाइयों का वितरण किया गया और संक्रामक रोगों की पहचान, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता बनाए रखने तथा संतुलित आहार देने के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पशुओं की नियमित देखभाल एवं रोगों से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।

यहां भी पढ़े:  अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा इकौना सर्किल के थाना सोनवा एवं थाना गिलौला का किया गया अर्दली रूम* *लंबित विवेचनाओं, महिला, साइबर अपराधों एवं मिशन शक्ति अभियानों की गहन समीक्षा*

इस अवसर पर सीमा चौकी रानियापुर प्रभारी उप निरीक्षक सूरज लाल के साथ अन्य जवान उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया तथा इस पहल के लिए सशस्त्र सीमा बल का आभार व्यक्त किया।

Advertisement