महराजगंज: 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे SI भर्ती परीक्षा, DM ने खुद संभाली कमान

11
Advertisement

रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।
महराजगंज। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर महराजगंज में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को DM संतोष कुमार शर्मा ने केंद्रों का दौरा कर अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।प्रशासन का मुख्य फोकस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर है। कंट्रोल रूम से लेकर जांच स्थलों तक, हर जगह सीसीटीवी और सुरक्षा घेरा कड़ा रहेगा। DIOS प्रदीप कुमार शर्मा के अनुसार 14 और 15 मार्च को होने वाली इस बड़ी परीक्षा में कुल 18,240 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रशासन ने अपील की है कि अभ्यर्थी समय से केंद्रों पर पहुंचें और नियमों का पालन करें।

Advertisement