महाशिवरात्रि पर इटहिया महादेव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा।*

8
Advertisement

 

 

*मंदिर परिसर में खुलेगा ‘ध्यान केंद्र’ व ‘पुस्तकालय’, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध।*

रिपोर्ट:गजेन्द्र गुप्त।

 

महराजगंज।महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने ऐतिहासिक इटहिया महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन और जनसुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम निचलौल को निर्देशित किया कि मंदिर से मुख्य मार्ग तक पीए सिस्टम (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) लगाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को तत्काल जरूरी सूचनाएं और निर्देश दिए जा सकें। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल टॉयलेट, जूता घर और खोया-पाया केंद्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे मार्ग पर झाड़ियों की कटाई और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर परिसर और पार्किंग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाए।महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी।फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं और बैरिकेडिंग को मजबूती से लगाया जाए।जिलाधिकारी ने मंदिर समिति और प्रशासन को स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर के भीतर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाईकर्मियों की विशेष तैनाती के भी निर्देश दिए।

यहां भी पढ़े:  टैरिफ डील पर अमेरिका का दावा, मोदी के फोन न करने से आगे नहीं बढ़ी बात: हॉवर्ड लुटनिक

> निरीक्षण से पूर्व डीएम व एसपी ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में नवनिर्मित ‘ध्यान केंद्र’ एवं ‘पुस्तकालय’ का भव्य उद्घाटन भी किया गया।

 

इस दौरान एसडीएम व सीओ निचलौल सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

यहां भी पढ़े:  इधर शांति की बातें होतीं रहीं उधर 400 ड्रोन्स और मिसाइलों ने यूक्रेन में मचा दी तबाही
Advertisement