*सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा- निर्देश*
आगामी बोर्ड परीक्षा 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए *जिलाधिकारी श्री अश्विनी कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* ने थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत पंडित ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा परीक्षा को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये ।
इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर लगाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरों का जायजा लिया तथा कन्ट्रोल रूम में पहुंच कर कक्षवार सी0सी0टी0वी0 कैमरों के संचालन का स्क्रीन का अवलोकन कर जायजा लिया तथा परीक्षा को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया।






























