जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत काली माता मंदिर एवं विभूतिनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

8
Advertisement

 

महाशिवरात्रि के दृष्टिगत विभूतिनाथ मन्दिर एवं प्रमुख शिवालयों पर व्यवस्थित रखी जाय सभी व्यवस्थाएं-जिलाधिकारी*

*👉सी0सी0टी0वी0 कैमरे से होगी मन्दिर परिसर की निगरानी-पुलिस अधीक्षक*

श्रावस्ती, 12 फरवरी, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद भिनगा के अन्तर्गत काली माता मंदिर एवं विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत बाबा विभूतिनाथ मन्दिर पहुंचकर पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा मन्दिर परिसर में तैनात अधिकारी/पुलिस के अधिकारी आपस में सामंजस्य बनाकर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाय, जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए। जिलाधिकारी ने विभूतिनाथ मन्दिर सहित जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों पर भी सावन मेला के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाएं व साफ सफाई को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा दर्शनार्थियों के आवागमन में कोई दिक्कत न होने पाए, इसके लिये खाली ऊंचे तथा पानी भरे मार्गों पर मिट्टी से पटाई कराकर मरम्मत करा दी जाए।

यहां भी पढ़े:  मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत जनपद में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी ने कहा कि विभूतिनाथ व रजिया तालाब तक पुख्ता इंतेजाम किये जाएं। उन्होने कुण्ड के चारों ओर साफ-सफाई के भी निर्देश दिये है। इसके अलावा आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य कैम्प, सफाई व्यवस्था, बैरिकेटिंग, शौंचालय/वैकल्पिक शौंचालय/मोबाइल टायलेट एवं प्रकाश की व्यवस्था पहले से ही सुव्यवस्थित कर ली जाए, ताकि बेहतर ढंग से जलाभिषेक सम्पन्न कराया जा सके। उन्होने कहा कि इसके लिए अधिकारियोें की तैनाती भी की गई है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम किये गये है। उन्होने निर्देशित किया कि सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर मौजूद रहकर रोस्टर के मुताबिक पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

यहां भी पढ़े:  लापता दरोगा का शव बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि मंदिर परिसर में अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। यदि कोई भी व्यक्ति शांति में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो तत्काल उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस के सभी अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया है कि ड्यूटी के दौरान मंदिर कैंपस के अंदर एवं बाहर व्यापक निगरानी रखें और शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से जलाभिषेक संपन्न कराएं।

यहां भी पढ़े:  नववर्ष से पूर्व जिलाधिकारी ने साधू-संतों को वितरित किए कंबल* *रेडक्रॉस श्रावस्ती की अभिनव पहल में सम्मिलित हुए 74 साधू-संत* *रेडक्रॉस के कार्यों की सराहना कर दिया आशीर्वाद*

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा, थानाध्यक्ष सिरसिया सहित प्रबंधन समिति के सदस्यगण तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement