जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

5
Advertisement

 

जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु दिये सख्त निर्देश*

कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो की जांच हेतु कमेटी गठित कर जांच कराने के दिये निर्देश*

श्रावस्ती, 12 फरवरी, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्याे की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु सख्त निर्देश दिया है।

यहां भी पढ़े:  अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा इकौना सर्किल के थाना सोनवा एवं थाना गिलौला का किया गया अर्दली रूम* *लंबित विवेचनाओं, महिला, साइबर अपराधों एवं मिशन शक्ति अभियानों की गहन समीक्षा*

बैठक में अवगत कराया गया कि माह-जनवरी, 2026 में जनपद श्रावस्ती की विकास एवं राजस्व कार्याे की संयुक्त रैंक 11 है। माह- जनवरी, 2026 में जनपद श्रावस्ती को कुल 85 कार्यक्रमों में से 67 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 05 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 03 कार्यकमो में सी श्रेणी, 05 कार्यकमो में डी श्रेणी एवं 05 कार्यक्रमों में NA प्राप्त हुआ है। इसके अलावा अतिरिक्त उर्जा, उद्यान, उर्जा, कृषि, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, प्राथमिक शिक्षा, पर्यटन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पशुधन,, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, सहकारिता, सिचाई एवं जल संसाधन विभागो के कार्यकमो में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है।

यहां भी पढ़े:  जिलाधिकारी बलरामपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा तहसील उतरौला, बलरामपुर में आयोजित समाधान दिवस में सुनी गई शिकायतें एवं दिए गए निर्देश*

इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल विकास-आई०सी०डी०एस० लोक निर्माण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण एवं लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यक्रमों में श्रेणी यथा- बी, सी व डी प्राप्त हुये हैं। माह जनवरी, 2026 में प्रर्दशित योजनाओं में से प्रदेश में सड़क निर्माण एवं, मत्स्य उत्पादन, योजना, में प्रथम 5 जनपदों में है। जबकि डेएन.आर.एल.एम.आर.एफ.सी.आई.एफ., मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एवं सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति, योजना में अन्तिम 5 जनपदों में है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर अपनी देख-रेख में शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराकर लक्ष्य पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया।

यहां भी पढ़े:  चुनावी राजनीति की 'खीझ' या विकास से 'चिढ़'? भेड़िया पंचायत में 'फेसबुकिया शूरवीरों' के प्रोपेगेंडा पर भारी पड़े प्रधान के प्रमाण!*

बैठक में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर एक करोड से अधिक लागत के निर्माण कार्याे की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी परियोजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है, उन्हें हैण्डओवर कराये जाने की कार्यवाही की जाए। एक वर्ष से अधिक लम्बित परियोजनाओं को तेजी लाकर पूरा कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्र सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement